Wednesday, 21 March 2018

खत्म नहीं हो रही बीजेपी की मुश्किले, मोदी मैजिक को बरकरार दिखाने के लिए जरूरी है यह जीत


यूपी उपचुनाव में हुई हार और राज्यसभा चुनाव से पहले सहयोगी दलों द्वारा खड़ी की जा रही समस्याओं से इतर बीजेपी के लिए एक और चुनौती बेसब्री से इंतजार कर रही है। यह चुनौती उन पांच लोकसभा की सीटों से संबंधित है जहां हाल ही में उपचुनाव होने हैं। 

गौरतलब है कि लोकसभा में बीजेपी के सदस्यों की संख्या में लगातार कमी हो रही है। 2014 के चुनाव के बाद बीजेपी के पास लोकसभा में 282 सदस्य थे। लेकिन फिलहाल सदस्यों की संख्या महज 274 पर सिमटकर रह गयी है। बताते चलें कि यह संख्या मैजिक फीगर में महज 2 ही ज्यादा है। फिर यदि पांच सीटों पर होने वाले उपचुनाव में गणित बिगड़ता है तो बीजेपी बहुमत के लिए सहयोगी दलों पर निर्भर हो जाएगी। 

जिन पांच सीटों पर यह उपचुनाव होना है उसमें यूपी की कैराना लोकसभा सीट, महाराष्ट्र की पालघर और भंडारा गोदिया, जम्मू कश्मीर की अनंतनाग, नागालैंड की सीट शामिल है। यूपी की दो सीटों पर हुए उपचुनाव के बाद जहां एक ओर कैराना सीट को लेकर संशय बरकरार है। वहीं महाराष्ट्र की दो सीटें भी भाजपा के लिए अग्नि परीक्षा से कम नहीं है। एक ओर जहां कांग्रेस लगातार शरद पवार के साथ गठबंधन के प्रयासों में लगी हुई है। वहीं दूसरी ओर शिवसेना भी भाजपा विरोधी स्वर प्रखर किये हुए है। इसी के साथ जम्मू कश्मीर की सीट महबूबा मुफ्ती के मुख्यमंत्री बनने और नागालैंड की सीट नेफ्यू रियो के मुख्यमंत्री बनने के बाद खाली हुई थी। 

सीटों पर जीत के साथ ही भाजपा के सामने बड़ी चुनौती यह भी है कि वह विपक्षी दलों के सामने मोदी मैजिक को कम होता हुआ नहीं दिखाना चाहते है। जबकि विपक्ष किसी भी तरह इन सीटों  पर जीत हासिल कर जनता को यह संदेश देने का प्रयास करेगा कि देशभर में बीजेपी विरोधी लहर दौड़ रही है। इसी के साथ इन सीटों पर विपक्ष की जीत के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं के मनोबल पर भी गहरा असर पड़ेगा। 

No comments:

Post a Comment

गुलजार हुई विवेक के घर की गलियां, आखिर एक दिन पहले कहां थे सभी?

राजधानी में शुक्रवार देर रात एप्पल के एरिया सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। देर रात तकरीबन 1.30 बजे घटित हुई इस घ...