Sunday, 4 March 2018

अमित शाह के तंज पर कांग्रेस नेता का पलटवार, राहुल गांधी से...


Lucknow. कांग्रेस को पूर्वोत्तर में मिली करारी हार के बाद विपक्षी दलों की ओर से राहुल गांधी की अनुपस्थिति पर जमकर आलोचना की जा रही हैं। मतगणना के दिन भी अनुपस्थित रहने पर बीजेपी के शीर्ष नेताओं ने राहुल गांधी पर जमकर चुटकी ली। 


चुनावी परिणामों के सामने आने के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष पर चुटकी लेते हुए कहा कि, मुझे नहीं पता, वो एक व्हाट्सऐप पर मैसेज आया है कि इटली में चुनाव है. बताते चलें कि अमित शाह से पहले बीजेपी नेता गिरिराज सिंह औऱ मीनाक्षी लेखी भी राहुल गांधी पर जमकर तंज कस चुकी हैं। जिसके बाद कांग्रेसी नेता कमलनाथ ने तंज का जवाब देते हुए कहा कि राहुल गांधी की वजह से बीजेपी नर्वस है। बाकि राहुल लगातार हमारे संपर्क में हैं। इसके साथ ही कमलनाथ ने कहा कि राहुल गांधी 3 दिनों के लिए अपनी नानी से मिलने गये हैं। जो कि 93 वर्षीय हैं। 

बीजेपी नेताओं की ओर से ली जा रही चुटकी पर नाराजगी जताते हुए कमलनाथ ने कहा कि आज के जमाने में उन्हें(राहुल गांधी) को हर जगह उपस्थित रहने की आवश्यकता नहीं है। 

No comments:

Post a Comment

गुलजार हुई विवेक के घर की गलियां, आखिर एक दिन पहले कहां थे सभी?

राजधानी में शुक्रवार देर रात एप्पल के एरिया सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। देर रात तकरीबन 1.30 बजे घटित हुई इस घ...