Monday, 15 January 2018

लखनऊ के मोहम्मद बाग क्लब से लेकर शादी तक, कुछ ऐसा था अखिलेश डिंपल का सफर


Lucknow. यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव के दिल पर राज करने वाली डिंपल यादव 15 जनवरी 2018 को अपना 40 वां बर्थडे मना रही हैं। पालिटिकल फैमिली से आने वाले अखिलेश और  लेफ्टिनेंट कर्नल एससी रावत की ब‌िट‌िया डिंपल की पर्सनल लाइफ किसी फिल्म से कम नहीं है। आज भी सार्वजनिल कार्यक्रमों में जब भी डिंपल और अखिलेश एक साथ शिरकत करते हैं तो सभी की निगाहें उन पर टिकी रह जाती हैं। पहले प्यार और फिर शादी के बंधन में बंधने वाले अखिलेश डिंपल के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग नजर आती है।


बेहद ही सौम्य और शांत स्वभाव की डिंपल यादव और अखिलेश यादव की मुलाकात इंजीनियरिंग के दिनों में हुई थी। उस समय डिंपल 17 साल की थीं जबकि अखिलेश 21 साल के थे। कॉमन फ्रेंड के घर पर हुई मुलाकात के बाद डिंपल और अखिलेश के बीच की कैमिस्ट्री इतनी अच्छी जम गयी कि आज तो लोग उसकी मिशाले देते नहीं थकते हैं। अखिलेश की लाइफ को लेकर लिखी किताब 'अखिलेश यादव - बदलाव की लहर' में मिली अखिलेश और डिंपल की लव लाइफ को लेकर जिक्र में देखने को मिलता है कि किस तरह दोनों बहाने बनाकर एक दूसरे से छिपकर मिला करते थे। लखनऊ के मोहम्मद बाग क्लब और कैंट सूर्या क्लब में छुपकर मिलने से  शुरू हुई यह कहानी अखिलेश के सिडनी जाने के बाद भी नहीं रुकी। उसके बाद भी दोनों लोग एक दूसरे के कांटेक्ट में रहे।


लिया दादी का सहारा और बन गयी बात

जिस दौरान अखिलेश और डिंपल की लव स्टोरी चल रही थी उसी समय पहाड़ी लोग अलग राज्य की मांग कर रहे थे। डिंपल के गांव के लोग मुलायम सिंह के सख्त खिलाफ थे। मुलायम को रिश्ते के बारे में पता चलते ही उनकी चिंता बढ़ गयी कि कहीं विरोधी अखिलेश की जान के दुश्मन न बन जाएं। अखिलेश के सिडनी से वापस आने के बाद ही मुलायम ने उनसे शादी की बात कही। उस समय अखिलेश की दादी मुरती देवी बीमार थी। अखिलेश ने सभी को मनाने के लिए दादी का सहारा लिया। इसके बाद सभी ने हामी भर दी।
पेंटिंग और घुड़सवारी का शौक रखने वाली डिंपल और अखिलेश की बगिया में उनके तीन फूल अदिती, अर्जुन और टीना हैं।

No comments:

Post a Comment

गुलजार हुई विवेक के घर की गलियां, आखिर एक दिन पहले कहां थे सभी?

राजधानी में शुक्रवार देर रात एप्पल के एरिया सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। देर रात तकरीबन 1.30 बजे घटित हुई इस घ...