Tuesday, 9 January 2018

'विकास' की पहचान बना भगवा, दौड़ में शामिल होने की मची होड़


Lucknow. योगी आदित्यनाथ के यूपी का मुख्यमंत्री बनने के बाद तौलिये और मुख्यमंत्री कार्यालय से जौर पकड़ने वाला भगवा रंग किस तरह सरकारी कार्यालयों के विकास की पहचान बन चुका है यह चर्चा का दौर बना हुआ है। आलम यह है कि भगवा रंग के प्रभाव को दिखाने में यह भी ध्यान नहीं दिया गया कि जिस इमारत की दीवारों पर यह रंग चढ़ाया जा रहा है कहां की हैं। इसी कड़ी में जब हज समिति की दीवारों पर यह रंग चढ़ा तो क्या फिर अगले दिन जिम्मेदारों को फजीहत का सामना करना पड़ा और बैकफुट पर आते हुए रंग को बदलवाना पड़ा। 

लेकिन इससे इतर राजधानी के पुलिसकर्मियों ने भी अब खुद को विकास की दौड़ में बराबर दिखाते हुए विकास के रंग को पुलिस थानों की दीवारों पर प्रदर्शित करवाने की पहल शुरू कर दी है। आलम यह है कि शहर के बीचोबीच बना कैसरबाग थाना पूरी तरह से भगवा हो चुका है। इसी के साथ देश के टाप 20 थानों में तीसरे स्थान पर आने वाला गुडंबा थाना भी पर्दों से लेकर चंद दिवारों पर विकास को दर्शाता हुआ भगवा रंग में सराबोर होकर गृहमंत्री के आगमन की तैयारी कर रहा है। 


साल 2017 के अक्टूबर माह से भगवा रंग को विकास का प्रतीक बनाने की शुरूआत मुख्यमंत्री कार्यालय लाल बहादुर शास्त्री भवन से हुई थी। इसके बाद केसरिया बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। बसों को हरी झंडी दिखाने के बाद सवाल तो यह भी खड़ा हुआ कि आखिर विकास की ओर बढ़ती बसों को केसरिया झंडी दिखाकर ही रवाना क्यों नहीं कर दिया गया। बसें ही नहीं बात अगर सूचना विभाग की डायरी और सीएम योगी के ट्वीटर अकाउंट की भी बात की जाए तो वहां भी एक ही रंग दिखाई देता है जो कि केसरिया है। 

जब उठे सवाल तो ठेकेदार को बता दिया जिम्मेदार 

प्रदेश की भाजपा सरकार के कार्याकाल के आरंभ से ही इमरतों पर भगवा रंग चढ़ने के बाद प्रत्येक बार सरकार को तीखी आलोचना का सामना करना पड़ता है। हालांकि कई बार यह आलोचना कम तो कई बार ज्यादा हो जाती है। कुछ ऐसा ही हज समिति की दीवारों पर रंगरोदन के बाद हुआ। हज समिति कार्यालय की दीवारों पर चटख भगवा रंग दिखने पर जब सवाल हुए तो इसे ठेकेदार की लापरवाही बताकर जिम्मेदारों ने किनारा कर लिया। 

No comments:

Post a Comment

गुलजार हुई विवेक के घर की गलियां, आखिर एक दिन पहले कहां थे सभी?

राजधानी में शुक्रवार देर रात एप्पल के एरिया सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। देर रात तकरीबन 1.30 बजे घटित हुई इस घ...