Tuesday, 20 February 2018

नाराज बहन जी ने जिस कारण काट दिया था महिला नेत्री का टिकट, उससे सबको करना होगा परहेज


अक्सर अपने सख्त लहजे के चलते चर्चाओं में रहने वाली बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक बार फिर कार्यकर्ताओं के लिए नया फरमान जारी कर दिया है। जारी किये गये फरमान में बसपा सुप्रीमो ने कार्यकर्ताओं को साफ हिदायत दी है कि वह उनके पैर न छुएं। पैर न छूने की हिदायत रैलियों में लगने वाली भीड़ के चलते दी गयी है।



गौरतलब है कि बसपा सुप्रीमो मायावती पहले भी कार्यकर्ताओं द्वारा की जाने वाली चरण बंदगी से परहेज करती आई हैं। इसी कड़ी में जब यूपी के अतरौली विधानसभा सीट से उम्मीदवार संगीता चौधरी ने बसपा सुप्रीमो के पैर छूते हुए तस्वीरों को फेसबुक पर साधा किया था तो उनका टिकट काट दिया गया था। इसके बाद एक बार फिर बसपा सुप्रीमो कार्यकर्ताओं को पैर न छूने की हिदायत देते हुए जय भीम कहने की सलाह दी है। 

बसपा सुप्रीमो द्वारा लिये गये इस फैसले के बाद कार्यकर्ताओं का मानना है कि मायावती के इस फैसले से बाबा साहेब के विचार आगे बढ़ेंगे। इसके साथ ही रैलियों में पैर छूने के कारण लगने वाली भीड़ की समस्या से भी छुटकारा मिलेगा। 

No comments:

Post a Comment

गुलजार हुई विवेक के घर की गलियां, आखिर एक दिन पहले कहां थे सभी?

राजधानी में शुक्रवार देर रात एप्पल के एरिया सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। देर रात तकरीबन 1.30 बजे घटित हुई इस घ...